Gold Price Today in India: सोने का भाव आज का 10 फरवरी 2026 : आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम।

Gold Price Today in India: (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 10 February 2026: सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। लेकिन लगातार गिरावट के बाद फिर बढ़ोतरी जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India

(सोना का भाव आज का) 10 February 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली 24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी दिन में यह 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव बढ़कर 1,58,394 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के लाइफटाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना एक प्रतिशत बढ़कर 5,012.94 डॉलर प्रति औंस हो गया।

उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,58,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सर्वाधिक उच्च स्तर पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक सोने की कीमत 1,54,876 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

पिछले दिन सोना का भाव।

मजबूत वैश्विक रुख और कमजोर डॉलर के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना करीब एक प्रतिशत बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके अलावा, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये, या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना एक प्रतिशत बढ़कर 5,012.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सोना का वायदा भाव।

सोमवार को वायदा कारोबार में कीमती धातुओं में तेजी आई और सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के वायदा में भी मजबूत खरीदारी देखी गई, अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट MCX पर 8,279 लॉट में 2,089 रुपये, या 1.34 प्रतिशत बढ़कर 1,57,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 81.69 अमेरिकी डॉलर, या 1.64 प्रतिशत बढ़कर 5,061.49 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को डॉलर में गिरावट और सटोरिया लिवाली के कारण सोने में तेजी रही। डॉलर इंडेक्स करीब 0.30 प्रतिशत के नुकसान के साथ 97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे सर्राफा की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापक वैश्विक वृहद आर्थिक अनिश्चितता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भू-राजनीतिक और टैरिफ से संबंधित मुद्दों पर बार-बार और अप्रत्याशित बयानबाजी कीमती धातुओं के लिए सुरक्षित-निवेश परिसंपत्ति के रूप में मांग को बढ़ावा देती है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के गांधी ने कहा कि कीमती धातुओं में निवेशकों की भावना को चीन से आए सप्ताहांत के आंकड़ों से और बढ़ावा मिला, जिसमें दिखाया गया कि पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने ऊंची कीमतों के बावजूद जनवरी में लगातार 15वें महीने सोने की खरीदारी जारी रखी। आंकड़ों के मोर्चे पर, व्यापारी बुधवार को जारी होने वाले अमेरिका के मासिक रोजगार आंकड़े (नॉनफार्म पेरोल और बेरोजगारी दर) का इंतजार कर रहे हैं।

गांधी ने कहा कि इसके अलावा, शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर भी बारीक नजर रखी जाएगी कि ये दोनों आंकड़े, डॉलर की दिशा तय करने और कीमती धातुओं के लिए नए संकेत देने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat

Leave a Comment