LPG Cylinder price 2026: अगर आप भी महंगे Gas Cylinder खरीदने से परेशान हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है. जी हां अब कुछ लोगों को LPG Gas Cylinder खरीदने के लिए सहायता दी जाएगी तो आइए जानते हैं आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं।
BPL card holder: पिछले कुछ सालों से गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में आम जनता को राहत देने के लिए सरकार ने बजट में बड़ा ऐलान किया है. इससे लाखों लोगों को फायदा होने वाला है।
इस योजना के बारे में सरकार ने बजट में ही बता दिया है। हालांकि इस योजना का लाभ सभी को नहीं मिलने वाला है। इसके लिए सरकार ने एक उचित सूची बनाई है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस खबर के बारे में जल्द जान लें।
ऐसे मिलेगा योजना का लाभ।
आपको बता दें कि यह ऐलान राजस्थान सरकार ने किया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थी इस योजना के तहत लाभान्वित होने जा रहे हैं। सरकार ने बजट में ऐलान किया है कि 76 लाख परिवारों को एलपीजी सिलेंडर के लिए 500 रुपये दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगले वित्तीय वर्ष यानी 2023-24 के बजट भाषण में इसका जिक्र किया है. इससे पहले 2022 में गहलोत सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) आने वाले लोगों को एक साल में 500 रुपये की दर से 12 सिलेंडर पर सहायता देने का संकेत दिया था.
इन लोगों को लाभ मिलने वाला है।
जो लोग राजस्थान राज्य के मूल निवासी हैं और गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल कार्ड धारक हैं। यह फायदा उन्हें एलपीजी सिलेंडर खरीदने पर मिलने वाला है। आपको यह ध्यान रखना होगा कि अगर कोई दूसरे राज्य का निवासी है और वह राजस्थान में गैस सिलेंडर खरीदता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार इसके लिए दस्तावेजों की जांच के बाद ही लोगों को मदद मुहैया कराएगी।
गैस सिलेंडर 550 रुपए में मिलेगा।
राजस्थान के जयपुर में 14 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1050 रुपये है. ऐसे में योजना के पात्र लोगों को यह सिलेंडर 550 रुपये में मिलने जा रहा है।इन योजनाओं के माध्यम से सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि कोई भी परिवार महंगी गैस की वजह से पारंपरिक ईंधन का इस्तेमाल करने को मजबूर न हो। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए ये योजनाएं बहुत लाभकारी साबित हो रही हैं।